Nokia का सबसे सस्ता 5G smart phone
Nokia ने मचाया तहलका! ला रहा है अब तक का
अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
लीक हुई खबरों की मानें तो नोकिया एक 5G स्मार्टफोन पर कम कर रहा है जिसका नाम है Nokia G50. आइए देखें कि इसके फीचर्स और कीमत क्या हो सकती है
नई दिल्ली. हम तकनीक के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं. नॉर्मल वॉयस कॉलिंग से इंटरनेट की तरफ आए, फिर 2G, 3G, 4G और अब 5G. हर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी तकनीक के विकास को अपनाने में लगी हई है. नोकिया भी उन कंपनियों में से एक है. विश्व की सबसे पुरानी फोन निर्माता कंपनियों में से एक, नोकिया ने भी अपने प्रोडक्ट्स को समय के साथ बदलने और ढालने की कोशिश करी है. अब 5G के इस दौर में नोकिया अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लेकर आ सकता है. लीक्ड समाचारों में Nokia G50 का जिक्र हुआ है. आइए कुछ और जानकारी प्राप्त करते हैं...
हमने ये पहले देखा था कि नोकिया के इस 5G की सुविधा वाले स्मार्टफोन ने TENAA सर्टिफिकेशन पास कर लिया था. अब इस स्मार्टफोन को GeekBench के पोर्टल पर देखा गया है. इस लिस्टिंग में नोकिया जी50 के कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं.
Camera and processor
फोन का प्राइमेरी लेन्स 48MP का और फ्रंट कैमरा 8MP का हो सकता है. गीकबेंच के अनुसार एंड्रॉयड 11 ओएस वाला यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC द्वारा संचालित हो सकता है. यह एक 5G चिपसेट है और ऐसा माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन नोकिया का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है.
1.80GHz की बेस फ्रीक्वेन्सी के साथ यह फोन 4GB RAM और 64GB के स्टोरेज के साथ आ सकता है. खबरों की मानें तो इसमें ग्राहकों को माइक्रो एसडी कार्ड की सुविधा नहीं मिलेगी. TENAA पर इस फोन को 2GB, 4GB, 6GB और 8GB, 4 वेरीएन्ट्स में देखा गया था. स्टोरेज में इसके चार वेरीएन्ट, 64GB, 128GB, 256GB और 512GB के होंगे.
Nokia g50 price ~

Comments
Post a Comment